बिहार में जदयू के पूर्व विधायक राम प्रवेश राय के बेटे की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

इस मामले में फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

विज्ञापन

छपरा. बिहार के छपरा में अपराधियों ने जदयू के पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है. वहां चिराई घर के पास युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो जदयू के पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय का बेटा बताया जाता है.

अपराधियों ने प्रिंस की हत्या गोली मारकर की है. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है. पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से विधायक थे.

राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे. इससे पहले वो जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे.

पहले वो राजद में थे फिर बाद में जदयू में शामिल हो गए थे. उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का व्यवसाय करता था. जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की दुकान है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन