मुजफ्फरपुर: छतों पर लगेगा सोलर प्लेट, सौर ऊर्जा से जगमग करेगा बाजार समिति, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर बाजार समिति अब सोलर ऊर्जा से जगमग करेगा. इसका निर्देश केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने दिया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बाजार समिति अब सोलर ऊर्जा से जगमग करेगा. इसका निर्देश केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने दिया है. वे शनिवार को बाजार समिति का जायजा लेने पहुंचे थे. यहां बाजार समिति व्यवसायी संघ के महामंत्री पवन दूबे ने चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया.निरीक्षण के क्रम में व्यवसायियों ने उन्हें बाजार समिति की समस्याओं से अवगत कराया. डॉ राजभूषण चौधरी ने कहा कि बाजार समिति में जितना गोदाम बना है. उसके छत पर सौर ऊर्जा का प्लेट लगाया जाएगा. इससे पूरे बाजार समिति में रोशनी रहेगी. 

आपके शहर में

विज्ञापन

डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी नहीं जली हाइ मास्क लाइट

व्यवसायियों ने अपनी मुख्य समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि बाजार समिति निर्माण के क्रम में पहले फेज के दौरान ही डेढ़ करोड़ की लागत से हाइ मास्क लाइट लगाया गया था, जो डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी नहीं जली. मछली मंडी के व्यवसायियों न कहा कि उनलोगों को दो साल पहले यह कहकर मछली मंडी खाली कराया गया था कि दुकान बन जाने के बाद उन्हें आवंटित किया जाएगा, लेकिन दो साल बीत गये हमलोग बाजार समिति से आगे सड़क किनारे कारोबार करने पर मजबूर हैं. व्यवसायियों ने बताया कि बाजार समिति के अंदर नाला बना है, लेकिन पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है. सारा पानी बाजार समिति के मुख्य द्वार पर आकर जमा हो जाता है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री ने कि नाला निर्माण की घोषणा

समस्याओं को सुनने के बाद डॉ राजभूषण चौधरी ने चांदनी चौक से बखरी तक सड़क और नाला निर्माण की घोषणा की.  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल जमाव की समस्या का निदान किया जाएगा. साथ ही यहां की गंदगी को दूर करने के लिए बाजार समिति में लगा रिसाइक्लिंग प्लांट को भी देखेंगे. यहां वैसी व्यवस्था हो, इसका प्रयास करेंगे. इस मौके पर बाजार समिति व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी, महामंत्री पवन दूबे, मछली मंडी से संजय राय, फल मंडी से विनय कुमार, अनाज मंडी से जितेंद्र चौधरी, शेखर चौधरी, जीरो माइल व्यवसायी संघ के ब्रजभूषण सिंह, मनीष कुमार सिंह, शेरपुर के मुखिया भूषण सिंह, किसान नेता नीरज नयन, आलू मंडी से शंभु प्रसद ओर सुनील सिंह सहित काफी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को लेकर इंडिया गठबंधन में दो फाड़, पप्पू यादव बोले- आप को उखाड़ फेकेंगे  पूर्वांचली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन