मुजफ्फरपुर: आए थे मोबाइल छिनने, महिला ने दौड़ाया तो खुद की बाइक और चप्पल छोड़ भागे बदमाश

Updated at : 10 Apr 2023 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: आए थे मोबाइल छिनने, महिला ने दौड़ाया तो खुद की बाइक और चप्पल छोड़ भागे बदमाश

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला साहस का परिचय देते हुए मोबाइल छिनने आए बदमाशों से भीड़ गई. नतीजन बदमाशों को बाइक और चप्पल छोड़ कर वहां से पैदल ही भागना पड़ा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला साहस का परिचय देते हुए मोबाइल छिनने आए बदमाशों से भीड़ गई. नतीजन बदमाशों को बाइक और चप्पल छोड़ कर वहां से पैदल ही भागना पड़ा. मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के समीप की है. बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर कुछ बदमाशों ने एक महिला को अपने जुर्म का शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन उनका ये दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया. मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से एक महिला भिड़ गयी. अपराधियों के पीछे दौड़ने लगी तो बदमाश बाइक व चप्पल मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने किया पीछा लेकिन भाग निकले

घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति बन गयी. जिस दिशा में बदमाश भागे थे, उस दिशा में बाइक से कुछ स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया. लेकिन, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके. घटना की सूचना पर अहियापुर पुलिस पहुंची और बिना नंबर की बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. आशंका जतायी जा रही है कि चोरी की बाइक से बदमाश मोबाइल छिनतई करने के लिए पहुंचे थे.

Also Read: Bihar News : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, बीच सड़क पर छोड़ी खून से लथपथ लाश, 6 गिरफ्तार
बाइक घुमा कर भागना चाहा, महिला ने पकड़ लिया हाथ

पीड़ित महिला दादर निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह रविवार की दोपहर परिवार के साथ इ-रिक्शा से मेला देखने के लिए गरहा जा रही थी. वह इ-रिक्शा में साइड में बैठी थी. उसके हाथ में मोबाइल था. इस बीच पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया. इसके बाद महिला शोर मचाने लगी. आगे बैरिकेडिंग देखकर बदमाश बाइक घुमा कर भागना चाहा. तब तक महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ ली. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक व चप्पल छोड़कर पैदल ही भाग निकले. थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि एक महिला का मोबाइल छीनने के दौरान बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला. बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है. चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक को चिह्नित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन