बिहार में कोरोना से छह और ब्लैक फंगस से तीन की मौत, 111 मरीज कोविड वार्ड में ऑक्सीजन के सहारे
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2021 9:02 AM
पटना समेत पूरे बिहार में कोरोना संक्रमण पर भले ही ब्रेक लग गया, लेकिन कोरोना से मौत होने का सिलसिला जारी है. रविवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गयी. इसमें आइजीआइएमएस, एम्स और एनएमसीएच में दो-दो मौत शामिल हैं. वहीं, पीएमसीएच में एक भी मौत नहीं हुई है.
पटना. पटना समेत पूरे बिहार में कोरोना संक्रमण पर भले ही ब्रेक लग गया, लेकिन कोरोना से मौत होने का सिलसिला जारी है. रविवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गयी. इसमें आइजीआइएमएस, एम्स और एनएमसीएच में दो-दो मौत शामिल हैं. वहीं, पीएमसीएच में एक भी मौत नहीं हुई है.
आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में कुल 111 मरीज कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सहारे भर्ती हैं. इनमें करीब 30 मरीज आइसीयू में हैं. तीन नये मरीजों को भर्ती किया गया और तीन ने कोरोना को मात दी. कुल 49 ऑक्सीजन बेड अभी खाली हैं. पीएमसीएच मेंदो नये मरीजों को भर्ती करने के साथ वर्तमान में 11 मरीजों का इलाज आइसीयू में चल रहा है. दोनों अस्पताल मिलाकर 124 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं.
एनएमसीएच में के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस वर्ष 462 की मौत है. स्थिति यह है कि एक वर्ष में अस्पताल में संक्रमित 668 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. इधर, पटना एम्स में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं आये. इसके अलावा एम्स में चार लोगों ने कोरोना को मात दे दी जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.
पटना जिले में ब्लैक फंगस का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को पटना के आइजीआइएमएस व एम्स में ब्लैक फंगस के कारण तीन और मरीजों की मौत हो गयी. इनमें एक एम्स जबकि दो आइजीआइएमएस के मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही जिले में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है.
बीते 24 घंटे में पीएमसीएच में तीन, आइजीआइएमएस में तीन व एम्स में पांच कुल 11 नये मरीजों को ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि नौ ठीक हुए. उनकी स्वास्थ्य की जांच कर घर भेज दिया गया.
आइजीआइएमएस के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि वर्तमान में आइजीआइएमएस में 95 मरीज फंगस वार्ड में भर्ती हैं. इसमें 85 कोरोना निगेटिव व 10 पॉजिटिव मरीज हैं. इनका इलाज जारी है. 23 मरीज पीएमसीएच में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










