ePaper

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Updated at : 30 Jan 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत

शुक्रवार को सीवान–जीरादेई रेलखंड के बीच अप लाइन पर गाड़ी संख्या 15203 कटकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला पहचान आरती देवी के रूप में हुई है जो हुसैनगंज थाने के सिधवल हैं निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी थीं. आरपीएफ की टीम सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. शुक्रवार को सीवान–जीरादेई रेलखंड के बीच अप लाइन पर गाड़ी संख्या 15203 कटकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला पहचान आरती देवी के रूप में हुई है जो हुसैनगंज थाने के सिधवल हैं निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी थीं. आरपीएफ की टीम सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची.आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से शव को रेल ट्रैक से हटाकर लाइन को क्लियर कर दिया, 84 शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्या सीवान. समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए. जिलाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने 84 व्यक्तियों के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इनमें ज्यादातर मामले भूमि विवाद, आवास, पेंशन, रोजगार नहीं मिलने, अतिक्रमण, कल्याण, बैंकिंग, शस्त्र, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित थे. करीब एक दर्जन से अधिक मामलों का आन स्पाट निष्पादन भी कर दिया गया. कई मामलों में जिलाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर एवं महाराजगंज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मामलें की जांच कराने की भी जिम्मेदारी दी गई. जनता दरबार में जमीन से संबंधित अत्यधिक मामले को देखते हुए प्राप्त आवेदनों की गहनता पूर्वक जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने हेतु आदेशित करने की बात कही गई, जांच पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदन की अधिकतम सात दिनों में जांच करें. वहीं लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करें.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन