Bihar News: सीवान में बुल्डोजर एक्शन के दौरान बवाल, महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प का देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

सीवान में पुलिस पर महिलाओं का हमला

Bihar News: सीवान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं और पुलिस की झड़प हो गई. इस दौरान मकान गिराने की कार्रवाई भी पूरी नहीं हो पाई. वीडियो में देखें पुलिस और महिलाओं की झड़प…

विज्ञापन

Bihar News: सीवान में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन पर बने मकानों को तोड़ने पहुंचे थे. तोड़फोड़ के दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस दौरान महिला पुलिस समेत बड़ी संख्या में अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. पूरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के इमरौली गांव की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुलिस और महिलाओं की झड़प

हाईकोर्ट के आदेश पर मकान गिराने पहुंची थी पुलिस

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारी दल-बल के साथ सरकारी जमीन पर बने 5 मकानों को गिराने पहुंचे थे. इस दौरान जब प्रशासन ने बुलडोजर से मकान को गिराने की कोशिश की तो परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. इस दौरान महिला पुलिस ने स्थिति को संभाला और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जबरन हटाया.

पुलिस और महिलाओं की झड़प

एक मकान ही गिरा पाई पुलिस

महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प के बीच एक मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने आगे की कार्रवाई रोक दी और सिर्फ एक मकान को गिराया. फिलहाल अधिकारी और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस और महिलाओं की झड़प

Also Read: Video : सीवान के स्कूल में घुसा 18 फीट लंबा अजगर, बच्चों की सूझबूझ से बची जान

Also Read : Bihar: खान सर को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार! बोले SSP राजीव मिश्रा- हिरासत की बात बेबुनियाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन