बम विस्फोट में पिता-पुत्र जख्मी, इलाज के लिए पटना रेफर
सीवान में हुए बम विस्फोट में दो लोग जख्मी हो गए. धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई.
सीवान. रविवार को सीवान में हुए बम विस्फोट में दो लोग जख्मी हो गए. धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. यह घटना हुसैनगंज के जु़ड़कन गांव के दलित बस्ती की है. मामले की सूचना मिते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जूट गई. जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार बम विस्फोट में विनोद मांझी और उसका दो साल का बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में घायल विनोद मांझी और उसके दो वर्षीय बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. विनोद को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि दो वर्ष के बेटे का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. आस पास के लोगों का कहना है कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए थे. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है. आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए