संदिग्ध अवस्था में ट्रक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में ट्रक चालक की मौत

थाना क्षेत्र के भगवानपुर वाजार में एक ट्रक चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत हनुमानगढ़ चौकी के खुशपुरा गांव निवासी भोला कुमार यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के भगवानपुर वाजार में एक ट्रक चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत हनुमानगढ़ चौकी के खुशपुरा गांव निवासी भोला कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अचेतावस्था में ट्रक चालक को उसके साथी भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भगवानपुर हाट प्रभारी थानाध्यक्ष छपित कुमार चौबे ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. पुलिस ने 75 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज को पकड़ा प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार की शाम तीन लोगों को शराब के साथ छापेमारी कर मूड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि मुड़ा में दिलीप मांझी के घर के पीछे सरसों लगे खेत के समीप छापेमारी की.जहां पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे. पुलिस ने भाग रहे तीन व्यक्ति को पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्तियों ने अपनी पहचान करहीं खुर्द के पप्पू कुमार व अजय कुमार यादव और मुड़ा के राहुल मांझी के रूप में बताई. पुलिस की कार्रवाई को देख अगल-बगल के लोग जुट गए और बताने लगे कि यहां पर इन्हीं लोगों द्वारा बराबर शराब लाकर बेचा जाता है.पुलिस को उक्त स्थल से तीन बोरा व एक बाइक मिला. बोरा खोलने पर 75 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. जिन्हें जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को तीनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन