सीवान के दरौंदा में जनता दरबार में 12 भूमि विवादों की हुई सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

लोगो की समस्या सुनते सीओ एवं थाना अध्यक्ष

सीवान के दरौंदा में आयोजित जनता दरबार में 12 भूमि विवादों की सुनवाई हुई. अधिकारियों की मौजूदगी में 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला.

विज्ञापन

अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया. जनता दरबार में 12 फरियादी भूमि संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे. सीओ वेद प्रकाश नारायण और थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी मामलों की सुनवाई की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

जनता दरबार में सुनवाई के दौरान 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं, दो मामलों में आवश्यक दस्तावेज और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया. जांच पूरी होने तक दोनों मामलों को लंबित रखा गया.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर किया समाधान का प्रयास

अधिकारियों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. इसके बाद उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया.

त्वरित समाधान के लिए लगाया जाता है जनता दरबार

सीओ और थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है. इससे लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी विवाद होने पर जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या रखें और इसका लाभ उठाएं.

राजस्व कर्मचारी समेत अन्य लोग रहे मौजूद

जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी, डीईओ ब्रजेश राज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन