स्कूल वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.मृतक की पहचान नवका बाजार निवासी साहब यादव के 40 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सत्येन्द्र यादव एयरटेल पेमेंट बैंक चलाते थे और अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल की चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.

विज्ञापन

सीवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.मृतक की पहचान नवका बाजार निवासी साहब यादव के 40 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सत्येन्द्र यादव एयरटेल पेमेंट बैंक चलाते थे और अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल की चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया.घटना के बाद सत्येन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए.जिन्हें सीवान सदर अस्पताल ले लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.जिसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया.इधर मौत के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं. जीबी नगर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही हैं.परिजनों के शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पिता के मौत के बाद बच्चों का रो कर बुरा हाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक सतेंद्र यादव का तीन बेटी व दो बेटा है.इधर सतेंद्र के मौत के बाद बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया.मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था.इधर मौत के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन