ePaper

स्कॉर्पियो ने स्कूल बस में मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल

Updated at : 25 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने स्कूल बस में मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग केल्हरुआ गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने निजी स्कूल की बस में ठोकर मार दिया. जिसमें सवार 18 बच्चे घायल हो गये. वहीं स्कॉर्पियो में सवार 06 लोगों को भी गंभीर चोट लगी.

विज्ञापन

संवाददाता,गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग केल्हरुआ गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने निजी स्कूल की बस में ठोकर मार दिया. जिसमें सवार 18 बच्चे घायल हो गये. वहीं स्कॉर्पियो में सवार 06 लोगों को भी गंभीर चोट लगी. घटना के संबंध में आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना था कि जतौर से जा रही स्कूल बस में स्कॉर्पियो ने सड़क के गलत दिशा में जाकर ठोकर मारी. जिसमें सवार 18 बच्चे जख्मी हो गए. जिनके रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर, घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर पहुंचे. उनलोगों ने बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. थानाध्यक्ष बिकास कुमार सिंह का कहना था कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जाकर सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी पहुंचाया. जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है. बच्चों का पीएचसी में चल रहा है इलाज थाना क्षेत्र के केलहरुआ गांव के समीप स्कूल बस और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में डेड़ दर्जन से अधिक बच्चों को मामूली चोटें आई. जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि बलुआ गांव के रौनक मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, आदर्श कुशवाहा, खडौली गांव निवासी चंद्रगुप्त मौर्य, प्रिंसी कुमारी, मधु मौर्य, गुठनी गांव निवासी पार्थ शर्मा, ईश्वर कुशवाहा, मैरीटार निवासी जिग्नेश पटेल, अंशिका दुबे, श्रेयांश कुमार दुबे, देवांश कश्यप समेत आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोट लगी है. जिनको परिजन लेकर पीएचसी चले गए हैं. वहीं पुलिस स्कूल बस और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना स्थल पर बदहवास हालत में पहुंचे अभिभावक स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने -सामने टक्कर की सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे. और अपने बच्चों को अपने साथ निजी अस्पताल लेकर चले गए. वहीं स्कॉर्पियो सवार घायलों में जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली गांव निवासी जतीन शर्मा, धनंजय शर्मा, मंतोष कुमार, अमन कुमार, अब्दुल अली तथा आयुष कुमार शर्मा शामिल है. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन