सीवान में रेलवे ट्रैक पर नग्न शव मिलने से सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोग

Siwan News: सीवान शहर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सीवान जंक्शन और कचहरी स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक युवक का नग्न शव पड़ा मिला.

विज्ञापन

Siwan News: (अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट) सीवान शहर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सीवान जंक्शन और कचहरी स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक युवक का नग्न शव पड़ा मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, नगर थाना, हुसैनगंज थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने ट्रैक से शव हटाकर रेल परिचालन को सामान्य कराया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

नग्न अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और घटनास्थल से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में शव की पहचान करने में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है.

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को रेल ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया, ताकि इसे ट्रेन हादसा साबित किया जा सके.

क्षेत्राधिकार को लेकर उलझी रही पुलिस

घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रहा. वहीं चार अलग-अलग थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर देर तक उलझी रही. इस कारण समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था और न ही कानूनी प्रक्रिया शुरू हो पाई थी.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के थानों को भी मृतक की जानकारी भेजी गई है ताकि पहचान स्थापित की जा सके.

ALSO READ: छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन