सीवान के हुसैनगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत,शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़

सीवान के हुसैनगंज में एक सड़क हादसे में खुर्शीद आलम नामक युवक की जान चली गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना ने परिजनों को गहरा सदमा पहुंचाया है. अस्पताल में शव देखते ही मातम पसर गया.

विज्ञापन

Siwan Road Accident: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरीहांस चंवर में गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमालहाता गांव निवासी हैदर अली के पुत्र खुर्शीद आलम के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि खुर्शीद आलम गुरुवार की दोपहर किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान हरीहांस चंवर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा.

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर घायल युवक पर पड़ी. इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों के विलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. हादसे के बाद मृतक के गांव जमालहाता में भी मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन