सीवान में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर, 57.24 मीटर पहुंचा पानी; निचले इलाकों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

Updated:
विज्ञापन

सिसवन सरयू नदी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Siwan News : सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गयी है. शुक्रवार की दोपहर नदी का जलस्तर 57.24 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 57.04 मीटर है. इस तरह सरयू का पानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है.

विज्ञापन

निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क

जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं. लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो खेतों और निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर सकता है.

फसल और बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि सरयू का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है. नदी का पानी और बढ़ने पर खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. संभावित स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत व बचाव की व्यवस्था करने की मांग की है.

तटबंध और जलस्तर पर रखी जा रही नजर

प्रशासन की ओर से सरयू नदी के जलस्तर और तटबंध की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

बोले जिम्मेदार

बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सिसवन में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन