siwan news. पासपोर्ट सत्यापन में लापरवाही बरतने पर 16 थानाध्यक्षों का कटा वेतन
लापरवाही से आवेदकों को अनावश्यक परेशानी हुई और सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठे
सीवान . पुलिस ने पासपोर्ट सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने पासपोर्ट सत्यापन(पुलिस वेरिफिकेशन) प्रक्रिया में समय सीमा का उल्लंघन करने वाले 16 थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन अधिकारियों के वेतन में कटौती का आदेश जारी किया गया है. समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई थानों में पासपोर्ट आवेदनों का पुलिस सत्यापन निर्धारित 15 दिनों की समय सीमा के भीतर पूरा नहीं किया गया. इससे आवेदकों को अनावश्यक परेशानी हुई और सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.
250 रुपये दंड का प्रावधान
बिहार पुलिस के पासपोर्ट संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक विलंबित या लापरवाही वाले मामले पर 250 रुपये का दंड लगाने का प्रावधान है. एसपी पुरन कुमार झा ने इस प्रावधान को सख्ती से लागू करते हुए दोषी थानाध्यक्षों पर जुर्माना अधिरोपित किया हैं. विलंबित मामलों की संख्या के आधार पर कुछ अधिकारियों से 250 से लेकर चार हजार रुपये तक की कटौती की गई है. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भविष्य में पासपोर्ट सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किये जाएं. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यह कदम आम नागरिकों के लिए राहत की बात है, क्योंकि पासपोर्ट जैसी आवश्यक दस्तावेज़ प्रक्रिया में अब तेजी आयेगी. इससे पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और जनता का भरोसा मजबूत होगा. यदि कोई आवेदक अभी भी विलंब का सामना कर रहा है, तो वह थाना या एसपी कार्यालय से संपर्क कर सकता है.थानावार लंबित आवेदनों की सूची
थाना लंबित आवेदन कटौती की गयी राशि1. हुसैनगंज 16 40002. रघुनाथपुर 12 30003. एमएच नगर 12 3000
4. नौतन 09 22505. जमोबाज़ार 09 2250
6. बसंतपुर 06 15007. महादेवा 06 1500
8. नगर 05 12509. मैरवा 03 750
10. सराय 03 75011. असांव 02 500
12. महराजगंज 02 50013. मुफस्सिल 01 250
14. धनौती 01 25015. सिसवन 01 250
16. चैनपुर 01 250आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए