सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक सिसई एकावन टोला निवासी बेचू राम का 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक सिसई एकावन टोला निवासी बेचू राम का 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया जा रहा है. वहीं घायलों में गुड़िया देवी, गुड्डू कुमार व एक अन्य शामिल है. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में घायल गुड्डू कुमार ने बताया कि मैं, शिवम व गुडिया देवी अफराद से अपने घर थावे चितु टोला एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे.हम लोग कुछ दूर आगे बढ़े तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आया और बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें हसभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने शिवम का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन शिवम अभ�� शहर भी पार नहीं किया था तब तक वह जिंदगी से जंग हार गया और उसकी मौत हो गई. इधर मौत की घटना के बाद जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी, परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे. इसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. इधर शिवम का शव शनिवार की संध्या उसके पैतृक गांव सिसई एकावन टोला पहुंचा कि सभी की आंखें नम हो गई और सभी रोने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन