घर से आभूषण समेत 12 लाख की संपत्ति चोरी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 28 Jan 2026 10:36 PM
थानाक्षेत्र के मदारपुर गांव में मंगलवार की देर रात छत के सहारे सीढ़ी रूम का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने लगभग 12 लाख रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली.
प्रतिनिधि, लकड़ी नबीगंज. थानाक्षेत्र के मदारपुर गांव में मंगलवार की देर रात छत के सहारे सीढ़ी रूम का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने लगभग 12 लाख रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बताया जाता है कि मदारपुर के बबन साह के घर में मंगलवार की रात कुछ चोर छत के सहारे सीढ़ी रूम का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए. घर के सभी सदस्य अपने-अपने रूम में सोए थे. चोरों ने आंगन में उतर कर घर के सभी सदस्यों के रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. उसके बाद चोरों ने एक रूम में रखे अलमीरा को तोड़कर आभूषण, महंगे कपड़े समेत अन्य सामान की चोरी कर ली और किसी को भनक लगने से पहले आराम से चलते बने. बुधवार की सुबह परिजन जगे तो रूम का दरवाजा बाहर से बंद देख शोर मचाया. चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसिया ने बाहर से दरवाजा खोला. अलमीरा को खुला देखकर घर की महिलाएं चिल्लाने लगी. देखा गया कि अलमीरा में रखा बेशकीमती आभूषण, महंगे कपड़े समेत लगभग 12 लाख की संपत्ति गायब है. इसकी सूचना डायल 112 की दी गई. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम जांच कर ही रही थी कि थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार दुबे भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करते हुए पीड़ित से जानकारी लेने में जुट गए. पुलिस पीड़ित से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी है. इस चोरी से पूर्व मदारपुर में ही एक और भीषण चोरी हुई थी. जिसका आजतक खुलासा नहीं हो पाया है. साथ ही पूर्व में भोपतपुर बाला में भी चोरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










