सीवान में नगर निकायों की बदलेगी तस्वीर? पुनर्गठन और सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर आज होगी अहम बैठक

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सीवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में नगर निकायों के पुनर्गठन और सीमा विस्तार के प्रस्तावों पर आज जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक होगी। प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे अध्यक्षता।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के नगर निकायों के पुनर्गठन, विस्तार और उत्क्रमण को लेकर बुधवार को अहम बैठक होने जा रही है. जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों के स्वरूप और सीमाओं में संभावित बदलाव से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सीवान के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे.

विज्ञापन

अंबेडकर भवन में होगी बैठक

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक 9 सितंबर को सुबह 11 बजे अंबेडकर भवन सीवान के संवाद कक्ष में आयोजित होगी. बैठक में नगर निकायों से जुड़े प्रस्तावों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

महाराजगंज समेत कई निकायों पर होगी चर्चा

बैठक में महाराजगंज नगर पंचायत सहित जिले के विभिन्न नगर निकायों के स्वरूप और सीमा में संभावित बदलाव के प्रस्तावों की समीक्षा होगी. इसमें नगर निकायों की सीमाओं के विस्तार, नए क्षेत्रों को शामिल करने, पुनर्गठन और उत्क्रमण से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल हैं.

इन जनप्रतिनिधियों को किया गया आमंत्रित

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, समिति के उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के अलावा नगर परिषद सीवान के सभापति को भी आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही नगर पंचायत मैरवा, महाराजगंज, बड़हरिया, बसंतपुर, गोपालपुर, हसनपुरा, आंदर और गुठनी के मुख्य पार्षद भी बैठक में शामिल होंगे. सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

नए क्षेत्रों को निकाय में शामिल करने पर मंथन

बैठक में नगर निकायों की सीमाओं के विस्तार और नए क्षेत्रों को निकाय में शामिल करने से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा पुनर्गठन अथवा उत्क्रमण से जुड़े प्रस्तावों की प्रगति की भी समीक्षा होगी. प्रस्तावों को लेकर जनप्रतिनिधियों की राय लेने के बाद आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी.

बदल सकता है कई क्षेत्रों का प्रशासनिक स्वरूप

यदि नगर निकायों के पुनर्गठन या सीमा विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर आगे निर्णय होता है, तो संबंधित क्षेत्रों के प्रशासनिक स्वरूप में बदलाव की संभावना बन सकती है. ऐसे में 9 सितंबर को होने वाली बैठक को सीवान के शहरी क्षेत्र के विस्तार और नगर निकायों की नई सीमाओं को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन