सीवान: दरौंदा में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

दरौंदा थाना का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरौंदा के वृत्तिटोला गांव में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और कीमती सामान चुराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बीच चोरों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला वृत्तिटोला गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद ग्रामीणों में रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

घर के पीछे से चढ़कर अंदर घुसे चोर

पीड़ित अजय सिंह, निवासी वृत्तिटोला, ने सोमवार को दरौंदा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, 1 सितंबर की रात अज्ञात चोर घर के पीछे से चढ़कर अंदर दाखिल हुए. इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

घर के सभी लोग रहते हैं कलकत्ता

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सभी सदस्य कलकत्ता में रहते हैं. घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है.

आसपास के घरों में भी हो चुकी है चोरी

अजय सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि आसपास के कई घरों में भी पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही चोरी की वारदातों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

अज्ञात चोरों की पहचान की मांग

पीड़ित ने दरौंदा पुलिस से मामले की जांच कर चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन