ePaper

पुलिस ने दो पिस्टल व 12 कारतूस किया बरामद

Updated at : 26 Nov 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने दो पिस्टल व 12 कारतूस  किया बरामद

सीवान.जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने हथियार ,कारतूस और बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ पुल के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक लोडेड पिस्टल ,पांच कारतूस,एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता,सीवान.जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने हथियार ,कारतूस और बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ पुल के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक लोडेड पिस्टल ,पांच कारतूस,एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी जाहिद हुसैन हैं.पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गम्हरिया सोंनपीपर गांव के समीप से हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी अंकेश कुमार और सोंनपीपर निवासी प्रियम राज उर्फ बिट्टू हैं. गश्त के दौरान गम्हरिया गांव के समीप शक के आधार पर रोक कर तलासी ली गयी तो एक पिस्टल, सात कारतुस और एक बाइक बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि ये लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. इसी दौरान इन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद तीनों से हथियार के संबंध में पूछताछ की गई की हथियार किसने दी, कहां से आया.कौन सी घटना को अंजाम देना था.इन सभी पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश की गई.जहां कोर्ट ने जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन