सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी तेज

विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है.इसको लेकर जिले में 19 मतदान केंद्रों का चयन किया गया है. इससे संबंधित प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है.
प्रतिनिधि,सीवान.विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है.इसको लेकर जिले में 19 मतदान केंद्रों का चयन किया गया है. इससे संबंधित प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है. शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय में बैठक के दौरान यह जानकारी दी.सभी मतदान केंद्र अंचल मुख्यालयों पर स्थापित करने का प्रस्ताव है.1400 मतदाताओं पर एक बूथ बनाये जायेंगे.जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराते हुए सुझाव और आपत्ति आमंत्रित की.सर्वाधिक मतदाता 543 सीवान सदर में व सबसे कम 34 हुसैनगंज में हैं.जिलाधिकारी ने बताया कि सारण शिक्षक निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल 2440 मतदाता हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1968 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 472 है.मतदान केंद्र अंचल कार्यालय आंदर में 136, जीरादेई में 124, रघुनाथपुर में 122, सिसवन में 68, मैरवा में 64, नौतन में 114, गुठनी में 50, दरौली में 91, बड़हरिया में 161, महाराजगंज में 187, दरौंदा में 92,गोरिया कोठी में 123, बसंतपुर में 58,लकड़ीनवीगंज में 97 एवं अंचल कार्यालय भगवानपुर हाट में 140 मतदाता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




