मनु चौहान गोलीबारी मामले में पुलिस ने की जांच

Edited by DEEPAK MISHRA
Updated:
विज्ञापन

सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में गुरुवार की संध्या मनु चौहान पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने रात्रि में ही घटनास्थल की जांच की. गुरुवार की संध्या मनु चौहान शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पुरानी दुश्मनी को लेकर दौड़ाकर गोली मार दी थी. जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा हैं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में गुरुवार की संध्या मनु चौहान पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने रात्रि में ही घटनास्थल की जांच की. गुरुवार की संध्या मनु चौहान शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पुरानी दुश्मनी को लेकर दौड़ाकर गोली मार दी थी. जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा हैं घायल का भाई धर्मेंद्र कुमार प्रसाद ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि होली के दिन भी उसके भाई के साथ मारपीट की थी और गोली भी चलाई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था.इस मामला का शिकायत थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी. जहां गुरुवार को मेरे भाई को गोली मार दी गई. पूर्व से चलता आ रहा हैं मामला- घायल के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपी और मैं पहले गांव में मिलकर एक स्कूल चलाते थे. 30 दिसम्बर 2024 को अलग हो गए और मैने अपना अलग स्कूल शुरू कर दिया. तभी से आरोपी लगातार निशाना बना रहे थे.इतना ही नहीं, जो भी लोग उसके स्कूल चलाने में मदद करते हैं, उनके साथ भी मारपीट की जाती है. वर्तमान में भाई मनु आर्थिक रूप से मदद कर रहा था.जिसे भी गोली मार दी गई. उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को भी आरोपियों द्वारा घटना की गई थी. उस समय डायल 112 को सूचना दी गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके घर में रखे सामान को ही अस्त-व्यस्त कर दिया और नकद रुपये भी जबरन ले ली. इसके बाद 8 जनवरी को पुलिस जिला पदाधिकारी और वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी. आवेदन में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लूंगा, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. पुलिस का अनदेखी बना गोलीबारी का कारण- इधर घायल के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लगातार अनदेखी से आरोपियों का मनोबल बढ़ता गया. यही कारण हैं कि आरोपी बार-बार हमला करते रहे.जहां अंत में हत्या की नीयत से मनु चौहान को दौड़ाकर गोली मार दी थी. वही घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया हैं. अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. बोले थानाध्यक्ष मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. विकास कुमार बिट्टू,थानाध्यक्ष सराय

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन