सीवान: हसनपुरा के सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, ‘खेलो और सीखो’ पर दिया जोर
संगोष्ठी में शामिल अभिभावक व शिक्षक
नगर पंचायत हसनपुरा के सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन 'खेलो और सीखो' थीम के साथ हुआ. इस संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य, पोषण और चरित्र निर्माण पर जोर दिया गया. शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया.
Teacher Parent Seminar: नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत कर की. शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित संगोष्ठी में अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और विद्यालयी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी.
आपके शहर में
‘खेलो और सीखो’ रही संगोष्ठी की थीम
संगोष्ठी की थीम ‘खेलो और सीखो’ रही. शिक्षकों ने बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाई से जोड़ने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति को लेकर अभिभावकों से चर्चा की. इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और नियमित विद्यालय आने के महत्व की भी जानकारी दी गयी.
स्वच्छता और अनुशासन पर दिया जोर
शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों में स्वच्छता, साफ-सफाई और अनुशासन की आदत विकसित करना जरूरी है. शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. अभिभावकों से बच्चों को घरेलू कार्यों में अधिक व्यस्त नहीं रखने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया.
शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच बेहतर समन्वय रहने से बच्चों की शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत प्रगति सुनिश्चित होगी. दोनों के सहयोग से बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा.
मौके पर प्रिंस अजय, विजय कुमार यादव, स्वाति कुमारी, विजय कुमार, मनीर आलम, प्रहलाद राम, संजय यादव, रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, कमलेश कुमार समेत सभी एचएम, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे.
Also Read : नेपाल की बाढ़ में ‘आपदा में अवसर’! उफनती गंडक में जान जोखिम में डालकर सिलेंडर-लकड़ी बटोर रहे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए