दरौंदा पंचायत समिति की बैठक में उठा बिजली, आंगनबाड़ी और नल-जल योजना का मुद्दा, विभागों पर जताई गई नाराजगी

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बीडीसी की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

दरौंदा प्रखंड कार्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में बिजली, आंगनबाड़ी और नल-जल योजना सहित कई अहम मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

सीवान: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गुडिया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने कई सवाल उठाए और लापरवाही पर नाराजगी जताई.

राजस्व विभाग के सरल अभियान को सुगम बनाने की मांग

बैठक के दौरान राजस्व विभाग के सरल अभियान को और अधिक प्रभावी व सुगम बनाने की मांग सदस्यों ने उठाई. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

आंगनबाड़ी केंद्रों के किराये के भवनों में संचालन को लेकर सदस्यों ने असंतोष जताया. बैठक में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की.

सदस्यों ने पूछा कि कितने आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में और कितने किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं. साथ ही टीएचआर वितरण के दौरान जनप्रतिनिधियों को सूचना देने की मांग भी की गई.

बिजली व्यवस्था को लेकर सदस्यों में दिखा आक्रोश

बैठक में बिजली कटौती, जर्जर तार, टूटे हुए तारों की मरम्मत और नए बिजली कनेक्शन नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठा. सदस्यों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई.

हालांकि बैठक में विद्युत विभाग के जेई मौजूद नहीं थे, जिस पर कार्रवाई करने की बात कही गई.

नल-जल योजना और सोलर लाइट को लेकर उठे सवाल

पीएचईडी विभाग की नल-जल योजना की जर्जर पाइपलाइन और ऑपरेटरों को मानदेय नहीं मिलने की समस्या पर भी चर्चा हुई. वहीं पंचायतों में लगाए गए सोलर लाइट के खराब रहने की शिकायत सदस्यों ने की.

अनुपस्थित अधिकारियों पर स्पष्टीकरण का आदेश

बैठक में अनुपस्थित पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों पर बीडीओ सिम्पी कुमारी ने स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया.

बैठक में बीडीओ सिम्पी कुमारी, सीओ वेदप्रकाश नारायण, प्रमुख प्रतिनिधि हरेश यादव, मुखिया रामकृष्ण सिंह, निरंजन सिंह, मंसूर अंसारी, नईमूलहक सिद्दीकी, मीरा देवी, लक्ष्मण राम, पप्पू राम, अजय यादव, संजू देवी, बबीता देवी, किरण देवी, सविता देवी, प्रतिमा देवी सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन