हादसे में ऑर्केस्ट्रा संचालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसे में ऑर्केस्ट्रा संचालक गंभीर रूप से घायल

. थाना क्षेत्र के तेनुआ-सोहगरा मुख्य मार्ग पर कुरमौली गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सामने अचानक साइकिल मोड़ने वाले व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के कर्मा बाबा निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक अखिलेश साह (40) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के तेनुआ-सोहगरा मुख्य मार्ग पर कुरमौली गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सामने अचानक साइकिल मोड़ने वाले व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के कर्मा बाबा निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक अखिलेश साह (40) के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस वैन के सहयोग से घायल को गुठनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अखिलेश साह सोहगरा से गुठनी की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात साइकिल सवार अचानक सड़क पर मुड़ गया. उसे बचाने के क्रम में बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन