ePaper

ऑनलाइन डिजिटल जमाबंदी में गड़बड़ी से परेशानी

Updated at : 08 Sep 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन डिजिटल जमाबंदी में गड़बड़ी से परेशानी

महाराजगंज. अंचल के सभी 16 पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है. कागजात जमा कराने के लिए डिजिटल जमाबंदी में गड़बड़ी के कारण भू-धारी विशेष रूप से परेशान हैं. सभी अंचलों में जमाबंदी को डिजिटलाइज्ड किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में खाता, खेसरा व रकबा ऑनलाइन नहीं हो रहा है. इस कारण रैयतों की रसीद नहीं कट रही है.

विज्ञापन

महाराजगंज. अंचल के सभी 16 पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है. कागजात जमा कराने के लिए डिजिटल जमाबंदी में गड़बड़ी के कारण भू-धारी विशेष रूप से परेशान हैं. सभी अंचलों में जमाबंदी को डिजिटलाइज्ड किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में खाता, खेसरा व रकबा ऑनलाइन नहीं हो रहा है. इस कारण रैयतों की रसीद नहीं कट रही है. कागजातों को जमा करने की तिथि के संबंध में भी रैयत भ्रमित हैं. विभिन्न प्रकार के कागजात व वंशावली के लिए चक्कर लगा रहे हैं. विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन जारी रहने के साथ ही अंचलों के शिविर कार्यालय में रैयतों से कागजात फॉर्म 2 व 3 में जमा कराए जा रहे हैं. जमाबंदी में सुधार कराने के लिए सभी अंचल में खोले गए वसुधा केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में आम सभा के माध्यम रैयतों को सर्वे की जानकारी दी जा रही है. महाराजगंज नगर पंचायत में अभी सर्वे नहीं हो रहा है. अब तक जमीन सर्वे के लिए प्राप्त आवेदन में त्रुटियों के सुधार के रैयत को परिमार्जन प्लस एप पर आवेदन करने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन