नवविवाहिता की गयी जान, पति फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 10:26 PM

विज्ञापन

दरौंदा. थाना क्षेत्र के रगड़गंज में नव विवाहिता को दहेज के लिए जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका की मां जामो थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी निर्मला कुंवर ने दरौंदा पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि गुरुवार की दिन में करीब तीन बजे मेरे दामाद राज कुमार नट ने फोन कर के सूचना दिया कि तुम्हारी बेटी को मृत्यु हो गई है.

विज्ञापन

संवाददाता, दरौंदा. थाना क्षेत्र के रगड़गंज में नव विवाहिता को दहेज के लिए जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका की मां जामो थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी निर्मला कुंवर ने दरौंदा पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि गुरुवार की दिन में करीब तीन बजे मेरे दामाद राज कुमार नट ने फोन कर के सूचना दिया कि तुम्हारी बेटी को मृत्यु हो गई है. सूचना मिलने के बाद में अपने परिजनों के साथ रगड़गंज पहुंची तो देखी कि घर के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं और मेरी लड़की की लाश पड़ी हुई है. आसपास के लोगों से अपने दामाद एवं उनके परिजनों के बारे में पूछताछ की तो किसी ने उनके बारे में नहीं बताया .दमाद सहित उनके परिजनों द्वारा दहेज के लिए मेरी बेटी रीता देवी (25 वर्ष) को जान से मार दी गई है. इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में ले ली एवं बयान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन