नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 9:11 PM
.बसंतपुर थानाक्षेत्र के सानी बगाही मे नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मिलने पर मामले का खुलासा हुआ. बेटी के ससुराल सानी बगाही पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के शव को देख हंगामा करते हुए सुचना बसंतपुर थाना को दिया.
संवाददाता, बसंतपुर.बसंतपुर थानाक्षेत्र के सानी बगाही मे नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मृतका के मायके पक्ष के लोगों को मिलने पर मामले का खुलासा हुआ. बेटी के ससुराल सानी बगाही पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के शव को देख हंगामा करते हुए सुचना बसंतपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही मंगलवार की दोपहर घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार व एएसआई योगेंद्र पासवान ने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दिया. मृतका बसंतपुर थाना के सानी बगाही गांव के रितेश कुमार की पत्नी सपना कुमारी (22) है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम मे भेज दिया. घटना के बारे मे मृतका के मायके पक्ष के अनुसार 6 माह पूर्व सपना की शादी सानी बगाही के परमा महतो के पुत्र रितेश कुमार से हुआ. शादी के कुछ दिन बीत जाने पर सपना के पति रितेश कुमार, ससुर परमा महतो समेत अन्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. दहेज में बाइक, चेन आदि की डिमांड पूरी नही होता देख दामाद समेत सात ज्ञात व 6 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर सपना का गला दबाकर हत्या कर दिया. मामले मे मृतका की मां व भगवान महतो उर्फ माना महतो की पत्नी रमिता देवी के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है. मृतका के मां ने दिए आवेदन मे बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी का गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले फरार बताये जाते है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मृतका के सास माला देवी को हिरासत मे ले कर पूछताछ शुरु कर दी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हो गया है, प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










