सीवान के मैरवा वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल, सांप निकलने की सूचना के बाद भी घंटों नहीं पहुंची टीम
मैरवा प्रखंड परिसर मे स्तिथ वन विभाग
मैरवा स्थित वन विभाग के कार्यालय की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है. दुकान में सांप निकलने जैसी घटनाओं में भी समय पर वन विभाग की टीम न पहुंचने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोग अब वरीय अधिकारियों से इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.
Marwa Forest Department: मैरवा स्थित वन विभाग के कार्यालय की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. आरोप है कि कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों की नियमित मौजूदगी नहीं रहने के कारण वन्यजीव से जुड़ी घटनाओं की सूचना देने के बाद भी लोगों को समय पर सहायता नहीं मिल पाती है.
आपके शहर में
दुकान में सांप निकलने से मची अफरातफरी
दो दिन पूर्व मझौली चौक स्थित एक दुकानदार की दुकान में अचानक सांप निकल आया. सांप को देखते ही वहां अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने के लिए वन विभाग को सूचना दी.
सूचना के बाद भी घंटों नहीं पहुंचा कोई कर्मी
स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने पर बताया गया कि संबंधित कर्मी छुट्टी पर हैं. इसके बावजूद लोगों ने घंटों वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया, लेकिन घटनास्थल पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा.
टीम के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी. लोगों का कहना है कि सांप या अन्य वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं में समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों की सुरक्षा को लेकर परेशानी बढ़ सकती है.
वरीय अधिकारियों से जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों से मैरवा कार्यालय की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में वन विभाग के कर्मियों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं में समय पर कार्रवाई की जा सके.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मैरवा का वन विभाग कार्यालय भगवान भरोसे संचालित हो रहा है. हालांकि, इस मामले में वन विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए