भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन: ₹10 से ₹200 तक की राखियों से गुलजार हुए महाराजगंज के बाजार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सजी राखी की दुकान

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर्व की धूम महाराजगंज के बाजारों में दिखने लगी है. ₹10 से ₹200 तक की राखियां बहनों की पसंद बन रही हैं. लड़ी, स्टोन और कार्टून वाली राखियों की खास मांग है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan: भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर महाराजगंज शहर के बाजारों में राखी की स्थायी और अस्थायी दुकानें सज गयी हैं. रक्षाबंधन 28 अगस्त को है. पर्व नजदीक आने के साथ ही राखियों की बिक्री में तेजी आ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं

शहर के मुख्य बाजार में सजी राखी की दुकानों पर बहनों और युवतियों की आवाजाही बढ़ गयी है. महिलाएं अपने भाइयों के लिए पसंद के अनुसार राखियां खरीद रही हैं. बाजार की दुकानें रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी हुई हैं.

10 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध

बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. दुकानदारों के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और कीमत की राखियों की मांग है. महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियों की खरीदारी कर रही हैं.

लड़ी और स्टोन वाली राखी की मांग

राखी दुकानदारों ने बताया कि इस बार लड़ी वाली और स्टोन वाली राखियों की मांग अधिक है. वहीं बच्चों को कार्टून वाली राखियां ज्यादा पसंद आ रही हैं. बच्चों की पसंद को देखते हुए बाजार में कार्टून डिजाइन की राखियों की भी भरमार है.

दूर रहने वाले भाइयों को कूरियर से भेजी जा रही राखी

दूर-दराज में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनें कूरियर और डाक का सहारा ले रही हैं. कई कूरियर एजेंसियों ने रक्षाबंधन के लिए विशेष पैकेट की व्यवस्था की है. इन पैकेटों में राखी के साथ रक्षाबंधन में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी भेजने की सुविधा उपलब्ध है.

ग्रामीण बाजारों में भी सजी दुकानें

महाराजगंज शहर के मुख्य बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी राखी की दुकानें सज गयी हैं. पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है. आने वाले दिनों में राखी की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद दुकानदार जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन