ePaper

कनैला गोलीकांड में पुत्र के बाद पिता की मौत

Updated at : 30 Jul 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
कनैला गोलीकांड में पुत्र के बाद पिता की मौत

दरौली थाना क्षेत्र के कनैला में 15 जुलाई को हुई गोलीबारी में घायल ओसिहर अंसारी की मंगलवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जाता हैं कि 15 जुलाई की सुबह ओसिहर अंसारी की जमीन में बटाईदार धान की रोपनी करने जा रहा था. जहां तसौर उर्फ गोलू ने धान की रोपनी करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

सीवान. दरौली थाना क्षेत्र के कनैला में 15 जुलाई को हुई गोलीबारी में घायल ओसिहर अंसारी की मंगलवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जाता हैं कि 15 जुलाई की सुबह ओसिहर अंसारी की जमीन में बटाईदार धान की रोपनी करने जा रहा था. जहां तसौर उर्फ गोलू ने धान की रोपनी करने से मना कर दिया था. जिसके बाद बटाईदार ने इसकी सूचना ओसिहर अंसारी को दिया और ओसिहार अंसारी व उनके पुत्र संटू के गांव पहुंचते ही विवाद बढ़ गया था. जिसके बाद संटू और ओसिहर अंसारी को गोली मार घायल कर दिया गया. संटू की मौत हो गई थी और ओसिहार अंसारी का इलाज गोरखपुर में चल रहा था. मंगलवार को इलाज के दौरान ओसिहर अंसारी की मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. घटना में दो लोगों को किया गया था आरोपित घटना के बाद पुलिस ने ओसिहर अंसारी से फर्द बयान लिया था. फर्द बयान के आधार पर मनौर और तौसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें पुलिस ने दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था. मामले में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन