सीवान में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो.बैठक में शामिल पार्टी नेता

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने सीवान में एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की. प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने पूरे बिहार में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

JDU Business Cell: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को शहर के पत्रकार भवन में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह नरकटिया विधायक विशाल कुमार शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में महराजगंज विधायक हेमनारायण साह और पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से समीक्षा की गयी.

पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने का संकल्प

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार ने कहा कि प्रदेशभर में व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संगठन की जमीनी स्तर पर समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा, "मैं संकल्पित हूं कि जब तक पूरे बिहार में संगठन को जोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं."

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के कार्यों और उपलब्धियों को लेकर वे लगातार पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. आज जिस तरह पार्टी के नेता नीतीश कुमार को सम्मान मिल रहा है, उससे कार्यकर्ताओं को गर्व होता है.

उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत सीवान में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे हैं. व्यवसायी और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाना भी प्रकोष्ठ की प्राथमिकता होगी.

जिला से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने कहा कि संगठन को जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठों को सशक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

बैठक में व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

मौके पर धनजी प्रसाद, लालाबाबू कुशवाहा, सुनील कुमार, संतोष कुमार सिंह, रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : सारण के गांव से डेथ वैली तक शैलेश की ऐतिहासिक उड़ान, किसान के बेटे ने 29 घंटे में 217 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन