सीवान के श्रीकांत धाम में 4 सितंबर से बांके बिहारी प्राकट्योत्सव, वृंदावन की तर्ज पर सजेगा मंदिर
मंदिर में स्थापित श्री बांके बिहारी जी
हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में 4 और 5 सितंबर को श्री श्री बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन होगा. दो दिवसीय उत्सव में अष्टयाम, रुद्राभिषेक, संगीतमय कथा और मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य मुख्य आकर्षण होंगे.
Banke Bihari Prakatsav: हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव स्थित श्रीकांत धाम में श्री श्री बांके बिहारी प्राकट्योत्सव इस वर्ष चार और पांच सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा. दो दिवसीय आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ए.के. पांडेय ने की. बैठक में कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
अष्टयाम से शुरू होगा दो दिवसीय आयोजन
समिति के अध्यक्ष ए.के. पांडेय ने बताया कि चार सितंबर की सुबह व्यास सुदर्शन यादव की टीम की ओर से अष्टयाम शुरू किया जाएगा. दोपहर में श्री लक्ष्मेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा. शाम को प्रसिद्ध भोजपुरी व्यास टुनटुन हलचल श्री बिहारी जी के प्राकट्योत्सव की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन स्थानीय विशिष्ट लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.
मध्य रात्रि में होगा श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य
आयोजन का मुख्य आकर्षण मध्य रात्रि में श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य होगा. इस अवसर पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और महाआरती का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा.
पांच सितंबर को अष्टयाम की पूर्णाहुति के साथ दो दिवसीय प्राकट्योत्सव का समापन होगा. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.
वृंदावन की तर्ज पर सजेगा श्रीकांत धाम
समिति की ओर से बताया गया कि इस बार मंदिर परिसर को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर की तर्ज पर सजाया जाएगा. इसके लिए विशेष रूप से वृंदावन से कलाकारों को बुलाया जा रहा है. मंदिर की भव्य सजावट और आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.
सफल आयोजन के लिए बनीं अलग-अलग समितियां
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है. संचालन समिति में अधिवक्ता एवं पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, पंकज पांडेय और अमृत राज पांडेय को शामिल किया गया है. समितियों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.
बैठक में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
बैठक में रीता पांडेय, अधिवक्ता जयनाथ सिंह, अधिवक्ता अविनाश कुमार सिंह, अधिवक्ता सादाब खां, श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, इमरान अली मंसूरी, राजीव कुमार मिंटू, सुभाष कुमार, अजय यादव, सुमित कुमार, पप्पू कुमार, तारकेश्वर चौहान, राजू कुमार, चंदन, सचिन, प्रिंस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए