सीवान के बड़हरिया में जनता दरबार, भूमि विवाद के 6 में से 5 मामलों का मौके पर निपटारा

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करते सीओ मनीष कुमार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के बड़हरिया में जनता दरबार में भूमि विवादों का निपटारा किया गया. 6 में से 5 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन हुआ, एक लंबित रहा. शेष का समाधान साक्ष्य के आधार पर होगा.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के निबटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया. अंचलाधिकारी (सीओ) मनीष कुमार की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में कुल छह मामले आए, जिनमें पांच मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि एक मामले का पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण निष्पादन नहीं हो सका.

विज्ञापन

साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में बुलाया गया

सीओ मनीष कुमार ने बताया कि लंबित मामले के आवेदक को आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि शेष मामलों की सुनवाई दस्तावेजों के आधार पर कर नियमानुसार निष्पादित किया जायेगा.

आवेदकों की समस्याएं सुनकर की गयी कार्रवाई

जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आवेदकों की समस्याएं सुनी गयीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गयी. इससे भूमि विवाद को लेकर परेशान लोगों को राहत मिली.

अंचल के अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

इस मौके पर आरओ सौरव कुमार, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान लिपिक चंदन कुमार सहित अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे. प्रशासन की ओर से नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर भूमि विवादों के त्वरित निबटारे की प्रक्रिया जारी है.

Also Read: Watch Video: पहली बार वोट देने वालों के लिए मौका, सीवान में मतदाता सूची अपडेट करने का अभियान तेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन