हसनपुरा के युवक की मुंबई में पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

एमएच नगर थाना के उसरी खुर्द निवासी शेख ईशु मियां का 45 वर्षीय पुत्र शेख ज़ाकिर हुसैन की बदमाशों ने मुंबई में पीट -पीट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की रात की है.

विज्ञापन

हसनपुरा : एमएच नगर थाना के उसरी खुर्द निवासी शेख ईशु मियां का 45 वर्षीय पुत्र शेख ज़ाकिर हुसैन की बदमाशों ने मुंबई में पीट -पीट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की रात की है. मृतक अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई स्थित सहार स्टेशन के समीप रहकर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मंगलवार की रात तीन बजे सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाज़ा खुलवाते हुए तबाड़तोड़ सर पर रॉड से वार कर घायल कर दिया. पत्नी मिन्नत खातून बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर फरार हो गए. घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में ले गए. जहां इलाज के दौरान में जाकिर हुसैन की मौत हो गई. जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है. मौत की घटना बाद मृतक की बीबी, बच्चों सहित पैतृक गांव उसरी खुर्द में कोहराम मच गया. सभी विलाप करने लगे. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जहां पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक दो भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर था. वहीं मृतक से एक पुत्र तथा पांच पुत्रियां है. सबसे बड़ी बेटी 22 साल की है. पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हत्या का कारण का पता नही चल सका है. शव को मुंबई से पैतृक गांव उसरी खुर्द लाने की तैयारी चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन