हरियाणा से गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 9:06 PM
पचरुखी. थाना क्षेत्र के भेखपुरवा निवासी विनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का शव सोमवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. माता, पिता व भाई सहित सभी का रो रोकर हाल बुरा हो गया है. अमन की मार्च में शादी थी. जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी.
संवाददाता, पचरुखी. थाना क्षेत्र के भेखपुरवा निवासी विनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का शव सोमवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. माता, पिता व भाई सहित सभी का रो रोकर हाल बुरा हो गया है. अमन की मार्च में शादी थी. जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी. गौरतलब कि मृतक अमन को हरियाणा में ठेकेदार सहित अन्य बदमाशों ने सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी. मृतक दो माह पहले ही हरियाणा के सोनीपत में काम करने के लिए गया था. मृतक बीटेक कर किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था. गुरुवार की देर रात ठेकेदार सहित अन्य ने हत्या कर दी. जहां पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. परिजनों सहित अन्य लोगों ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. वहीं शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष चंद्रलोक कुमार, मुखिया विपिन कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










