सीवान: हकमा गोलीकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 4 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

सीवान के हकमा गांव में दो युवकों को गोली मारने के मामले में नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के जीबी नगर (तरवारा) थाना क्षेत्र के हकमा गांव स्थित तीनमुहानी के समीप दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पुलिस की इस सुस्त कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है तथा पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 अगस्त की शाम बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली

घटना 21 अगस्त की शाम की है, जब दिनापट्टी गांव निवासी मनीष शर्मा और सुमित कुमार हकमा गांव के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद अब दोनों की हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है.

4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

अस्पताल में होश में आने के बाद घायल मनीष शर्मा के बयान पर जीबी नगर थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज प्राथमिकी में भोला कुमार साह, अमित कुमार साह, बबलू कुमार समेत चार लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है.

पूछताछ तक सीमित पुलिस कार्रवाई, छापेमारी जारी

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी के पिता और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके बावजूद मुख्य आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं. पुलिस मामले में रंजिश के कारणों और घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

जीबी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Also Read: सीवान में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन