हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से कारोबारी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 9:21 PM
एमएच नगर थाने के सरैंया पुल और जलालपुर पनिसरा गांव के बीच शनिवार की सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय टायर व्यवसायी की झूलसने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बेतिया जिले के लालगढ़ मुफ्फसिल थाने के पांडेपुर गांव निवासी झून्ना महतो के रुप में की गई. वह विभिन्न बाजारों में घूमकर पुराना टायर खरीदता था.
संवाददाता,हसनपुरा. एमएच नगर थाने के सरैंया पुल और जलालपुर पनिसरा गांव के बीच शनिवार की सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय टायर व्यवसायी की झूलसने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बेतिया जिले के लालगढ़ मुफ्फसिल थाने के पांडेपुर गांव निवासी झून्ना महतो के रुप में की गई. वह विभिन्न बाजारों में घूमकर पुराना टायर खरीदता था. जानकारी के अनुसार मृतक टायर खरीदने के पश्चात सिसवन सीवान मुख्य मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रहा था. तभी उक्त गांव के समीप पिकअप से एक टायर गिरने के पश्चात पिकअप के उपर चढ़कर रस्सी से सभी टायरों को बांध रहा था. तभी उपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के चपेट में आकर बूरी तरह घायल हो गया. ड्राइवर इलाज के लिए हसनपुरा के निजी क्लिनिक ले गया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. तभी रास्ते में ही मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










