सीवान के गुठनी में नाबालिग से यौन अपराध का आरोपित पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन

गुठनी थाना

Guthni Minor Case Accused Arrested: गुठनी थाना क्षेत्र में नाबालिग से यौन अपराध के मामले में पुलिस ने मुख्य बाजार से आरोपित अखिलेश गोंड़ उर्फ गट्टू को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Guthni Minor Case Accused Arrested: गुठनी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन अपराध करने के मामले में गुठनी पुलिस ने नामजद आरोपित अखिलेश गोंड़ उर्फ गट्टू को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जहां उससे पूछताछ की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में आरोपित अखिलेश गोंड़ उर्फ गट्टू और उसके एक अन्य सहयोगी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन अपराध किया. इसके बाद वह गर्भवती हो गयी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी उसके साथ कथित रूप से प्रताड़ना की गयी.

पटना एयरपोर्ट पर होने की मिली सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित पटना एयरपोर्ट पर मौजूद है. सूचना के आधार पर गुठनी पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

महिला थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की गयी. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दूसरे नामजद आरोपित की भूमिका की जांच

पुलिस मामले में नामजद दूसरे आरोपित की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन