गंडक नदी में अधेड़ का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2024 9:17 PM
गुठनी. थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट के समीप गंडक नदी में सोमवार की सुबह अधेड़ का उपलता हुआ शव बरामद हुआ. जिसकी शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस को इसकी सूचना तब मिली जब खेतों में गए किसान, मछुआरे, और ग्रामीणों ने शव को नदी में शव को देखा.ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक को सोमवार की सुबह से ही मेहरौना पुल पर घूमते हुए देखा था.
संवाददाता. गुठनी. थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट के समीप गंडक नदी में सोमवार की सुबह अधेड़ का उपलता हुआ शव बरामद हुआ. जिसकी शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस को इसकी सूचना तब मिली जब खेतों में गए किसान, मछुआरे, और ग्रामीणों ने शव को नदी में शव को देखा.ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक को सोमवार की सुबह से ही मेहरौना पुल पर घूमते हुए देखा था. वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसके शव को मछुवारों द्वारा नदी से खींच कर बिहार की सीमा में ला दिया गया. और उसमें कुछ लोगों द्वारा उसे सीपीआर करते हुए देखा गया. प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल किया. लार और मेहरौना पुलिस को सूचना दी गई है. और शव के शिनाख्त के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है. शव एक 50 वर्षीय व्यक्ति है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










