स्कॉर्पियो के धक्के से बहू की मौत, सास घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Dec 2025 6:48 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव के पास मांझी बरौली मुख्य पथ पर रविवार की शाम एक सड़क हादसे में बहू की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों शौच के लिए गांव के बगीचा की ओर जा रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विकास ठाकुर की पत्नी निभा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं चमेली देवी (सास), पत्नी- राजकिशोर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव के पास मांझी बरौली मुख्य पथ पर रविवार की शाम एक सड़क हादसे में बहू की मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों शौच के लिए गांव के बगीचा की ओर जा रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विकास ठाकुर की पत्नी निभा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं चमेली देवी (सास), पत्नी- राजकिशोर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. बहू का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया है. शव पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ उमड़ पडी. गांव में मातम का माहौल हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतक के दो लड़के है जो क्रमशः तीन एवं चार साल के है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन