वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :29 Nov 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन

सराय थाना क्षेत्र के मटूक छपरा गांव के समीप वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी.
विज्ञापन
सीवान.
सराय थाना क्षेत्र के मटूक छपरा गांव के समीप वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी. मृतका जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी प्रदीप सिंह की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रदीप सिंह अपनी पत्नी गीता को लेकर किसी काम से सीवान जा रहे थे. अभी वह मटुक छपरा गांव के समीप ही पहुंचे थे. तब तक पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें दोनों गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार जो गया. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके पति प्रदीप सिंह का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इधर घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. जहां पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया. इधर मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी कि परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.बाइक की टक्कर में दो जख्मी, पीएचसी में चल रहा इलाज : महाराजगंज.
शुक्रवार को अफराद-महाराजगंज स्टेट हाइवे पर रतनपुरा तिराहे के पास आमने-सामने के दो बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. एक महिला जो गंभीर रूप से जख्मी 25 वर्षीय महिला अपने घर पोखरा से अपने पति पप्पू कुमार के साथ ससुराल महाराजगंज थाना क्षेत्र के पेटेडी गांव शादी समारोह में जा रही थी. वही दूसरा बाइक चालक महाराजगंज थाना क्षेत्र टेघरा निवासी धर्मेंद्र यादव बताया जाता है, जो अपने घर से अफराद की तरफ किसी काम को लेकर जा रहा था. इसी बीच दोनों चालकों में आमने-सामने से बाइक की टक्कर हो गयी. इसकी सूचना पाकर पोखरा पंचायत के मुखिया रत्नेश्वर यादव ने दोनों जख्मी को चार पहिया वाहन पर बैठा कर इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी भेजा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




