'मुझे ये लोग मार देंगे...': दोस्त को वीडियो कॉल पर मिली सूचना के बाद मिला प्रदीप का शव

Updated:
विज्ञापन

फोटो : मॉडल थाना भगवानपुर हाट

Pradeep Kumar Murder: मघरी गांव निवासी प्रदीप कुमार की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. दोस्त को वीडियो कॉल पर मिली आखिरी चेतावनी के बाद एनएच-227ए के किनारे उसका शव मिला. पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Pradeep Kumar Murder: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मघरी गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नामजद आरोपितों सैफ अली और नीरज कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना के बाद मघरी गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी

मृतक के भाई अरुण महतो के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में धर्मराज गांव निवासी विकास सिंह, सैफ अली, नीरज कुमार और आनंद कुमार को नामजद किया गया है. इसके अलावा तीन-चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

घर से बुलाकर ले जाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार की रात चारों नामजद आरोपी दो बाइक से प्रदीप कुमार के घर पहुंचे और उसे अपने साथ बुलाकर ले गये. उस समय प्रदीप गांव के ही प्रेम साह से वीडियो कॉल पर नेपाल बात कर रहा था.

आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान प्रदीप ने प्रेम साह से कहा था कि उसके साथ आये लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं. इसके बाद प्रेम साह ने तत्काल इसकी जानकारी प्रदीप के परिजनों को दी. सूचना मिलने पर परिजन उसकी खोजबीन में निकल गये.

एनएच-227ए किनारे मिला प्रदीप का शव

परिजनों को गांव से होकर गुजरने वाली एनएच-227ए के किनारे प्रदीप कुमार का शव पड़ा मिला. शुक्रवार की देर रात शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद से गांव में शोक और नाराजगी का माहौल बना हुआ है.

दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

अनुसंधानकर्ता सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित सैफ अली और नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रदीप कुमार की मौत किस वजह और किस तरीके से हुई. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद मघरी गांव के लोगों में नाराजगी है. ग्रामीण और परिजन मामले में शामिल अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन