ePaper

भानु हत्याकांड को सुलझाने में जुटी पुलिस

Updated at : 14 Jun 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
भानु हत्याकांड को सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराजगंज में दिनदहाड़े गोली मारकर इंटर छात्र भानु की हत्या मामले के खुलासे में पुलिस जुटी है. नामजद तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही अज्ञात दो आरोपियों की पहचान में भी पुलिस जुटी है. साथ ही हत्या का कारण स्पष्ट न होने और परिजनों द्वारा भी इस संबंध में विशेष कुछ न बता पाने की स्थिति में मामले का खुलासा पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है.

विज्ञापन

सीवान. महाराजगंज में दिनदहाड़े गोली मारकर इंटर छात्र भानु की हत्या मामले के खुलासे में पुलिस जुटी है. नामजद तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही अज्ञात दो आरोपियों की पहचान में भी पुलिस जुटी है. साथ ही हत्या का कारण स्पष्ट न होने और परिजनों द्वारा भी इस संबंध में विशेष कुछ न बता पाने की स्थिति में मामले का खुलासा पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है. टेक्निकल एविडेंस के सहारे घटना के खुलासे में जुटी पुलिस- भानु हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस मामले के खुलासे के तकनीक का सहारा ले रही है. मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालकर पुलिस उसे खंगाल रही है. वहीं तीन अभियुक्तों के भी कॉल डिटेल्स के साथ ही आधा दर्जन संदिग्ध नम्बरो का भी कॉल डिटेल्स पुलिस खंगाल रही है. पुलिस घटना स्थल का ड्रंप कॉल डिटेल्स निकालकर भी पुलिस जांच में जुटी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस भानु हत्याकांड में नामजद तक्कीपुर निवासी कर्ण कुमार, सत्यम कुमार व रमन कुमार की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी है,अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी में जुटी है. गोली मारकर हुई थी भानु की हत्या गुरुवार की सुबह कोचिंग के लिए महाराजगंज पहुंचे रुकुन्दीपुर भरोस कुंवर टोला निवासी इंटर छात्र भानु की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसमें तीन नामजद सहित दो अज्ञात को आरोपित किया गया है. बोले एसडीपीओ भानु हत्याकांड के खुलासे में पुलिस जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है. मामले के खुलासे के लिये पुलिस टेक्निकल एविडेंस का भी सहारा ले रही है. पुलिस शीघ्र ही मामले का खुलासा कर देगी. राकेश कुमार रंजन, एसडपीओ, महाराजगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन