ePaper

बच्चों को पीटने पर मौलवी को किया पुलिस के हवाले

Updated at : 28 Jul 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पीटने पर मौलवी को किया पुलिस के हवाले

महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंजुमन इस्लामे मदरसा के दो बच्चों के साथ मदरसे के मौलवी शहनवाज हुसैन के द्वारा गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.मौलवी के गाली गलौज और मारपीट के प्रताड़ना से तंग होकर शनिवार को दो बच्चे मदरसे से भाग रहे थे .

विज्ञापन

महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित अंजुमन इस्लामे मदरसा के दो बच्चों के साथ मदरसे के मौलवी शहनवाज हुसैन के द्वारा गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.मौलवी के गाली गलौज और मारपीट के प्रताड़ना से तंग होकर शनिवार को दो बच्चे मदरसे से भाग रहे थे . मौलवी उनका पीछा कर रहा था.यह देख स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों सहित मौलवी को पकड़ लिया.घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों सहित मौलवी को पड़कर थाने लेकर चली गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रहने वाले मोहम्मद अजयुब अपने भाई के साथ पूर्णिया के ही रहने वाले मदरसा के मौलवी शहनवाज के साथ महाराजगंज अंजुमन इस्लामिया मदरसा में पढ़ने के लिए आया हुआ था. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मौलवी के द्वारा हम लोग के साथ हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है तथा गाली दी जा रही है.जिसकी जानकारी दोनों बच्चों ने अपने परिजनों को दिया था.परिजनों ने मौलवी से अपने बच्चों को घर भेजने की बात कही थी.लेकिन मौलवी के द्वारा घर नहीं भेजा जा रहा था.जिससें तंग आकर दोनों बच्चे मदरसा से निकलकर घर जा रहे थे तभी पीछे से मौलवी ने पकड़कर बच्चों की पिटाई करने लगा.मदरसा के मौलवी व पूर्णिया निवासी मौलवी शहनवाज हुसैन ने बताया कि दोनों बच्चों को उसके माता- पिता ने मदरसा में पढ़ाई के लिए महाराजगंज मुख्यालय स्थित अंजुमन इस्लामिया मदरसा में भेजा हुआ था. शनिवार को करीब डेढ़ बजे नमाज के समय मदरसा से दोनों बच्चे बिना कुछ कहे मदरसा से भाग गये.जब नमाज पढ़ाकर रुम में गया तो मदरसा में मौजूद बच्चों ने बताया कि अजयुब और उसके भाई मदरसा से भाग गये हैं. जिसकी सूचना मदरसा के मतलबी को देते हुए बच्चों को खोजबीन शुरू किया गया. खोजबीन के क्रम में पता चला कि दोनों बच्चे महाराजगंज रेलवे स्टेशन के पास है.जब हम वहां पहुंचे तो हमें देखकर दोनों बच्चे भागने लगे थे.जब पीछा कर दोनों बच्चों को पकड़ कर मदरसा लाने लगे तो दोनों बच्चे रोने लगे. रोने के आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये.मदरसा के मतलबी मो. मुस्लिम व सदर गुलतहाल अहमद ने बताया कि मदरसा के मौलवी साहब के द्वारा दो बच्चे को भागने कि सूचना मिली थी. बच्चों के परिजनों को बुलाकर उनके हवाले करने को कहा गया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि 112 टीम के जरिए दो बच्चे और एक मौलवी को थाने लाया गया है.बच्चों से पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को उसके परिजन को बुलाकर दोनों बच्चों को पूर्णिया उसके घर भेजने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन