ePaper

फाइलेरियारोधी अभियान आज से ,14 लाख को दवा

Updated at : 09 Feb 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरियारोधी अभियान आज से ,14 लाख को दवा

ष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर जन-जन को फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने को ले मंगलवार से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू होगा. इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत जिले के 14 लाख 24 हजार आठ लाभार्थियों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीइसी एवं अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी जाएगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर जन-जन को फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने को ले मंगलवार से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू होगा. इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत जिले के 14 लाख 24 हजार आठ लाभार्थियों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीइसी एवं अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक दी जाएगी. यह दवा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने खिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर, अर्थराइटिस या अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवा जरूर खानी चाहिए. सामान्य तौर पर इन दवाओं का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं है. यदि दवा सेवन के बाद किसी भी व्यक्ति को मितली, चक्कर या हल्का बुखार आता है तो यह दवा के प्रभावी होने का शुभ संकेत है. वहीं किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए हर प्रखंड में रैपिड रिस्पांस टीम की तैनाती की गई है. बताया कि नाइट ब्लड सर्वे में जिले के गुठनी, नौतन, जीरादेई, हुसैनगंज, हसनपुरा, रघुनाथपुर, लकड़ी नबीगंज और गोरेयाकोठी प्रखंड में माइक्रो-फाइलेरिया की दर एक प्रतिशत या इससे अधिक पाई गई थी, ऐसे में इन प्रखंडों में विशेष अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी. सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं लेनी है. दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी. दवा का वितरण नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बूथ लगाकर स्वास्थ्यकर्मी लक्षित लाभार्थियों को अपने सामने दवा का सेवन कराएंगे. इसके अलावा अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन