अनूप की हत्या अभी भी रहस्य के घेरे में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 9:28 PM

विज्ञापन

एमएच नगर थाना के रामपुर निवासी अजय राम के 22 वर्षीय पुत्र अनुप की मैरवा में हुई हत्या की घटना के दूसरे दिन शनिवार को पैतृक गांव रामपुर में सन्नाटा पसरा रहा. मृतक की घर से रूक रूककर रोने बिलखने की आवाजें आ रही थी. देर शाम माता पिता सहित तीनों बहने अपने पैतृक गांव रामपुर पहुंचकर शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे.

विज्ञापन

हसनपुरा. एमएच नगर थाना के रामपुर निवासी अजय राम के 22 वर्षीय पुत्र अनुप की मैरवा में हुई हत्या की घटना के दूसरे दिन शनिवार को पैतृक गांव रामपुर में सन्नाटा पसरा रहा. मृतक की घर से रूक रूककर रोने बिलखने की आवाजें आ रही थी. देर शाम माता पिता सहित तीनों बहने अपने पैतृक गांव रामपुर पहुंचकर शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे. शव का अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह जई छपरा स्थित सरयू घाट पर किया गया. अनुप की छोटी बहन की सात जुलाई की शादी है. जिसकी तैयारी को लेकर चार दिन पूर्व दिल्ली से अपने पैतृक गांव के लिए चला था. लेकिन दूसरे दिन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गये. किसी अनहोनी की आशंका को ले खोजबीन करना शुरु कर दी. शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मैरवा रेलवे ट्रैंक पर शव पड़ा है. मृतक के शरीर पर जांघिया को छोड़ कोई कपड़ा नहीं था. पेट और पीठ पर दो जगह चाकू लगा था, व पीछे से जांघ में गोली लगी थी. अपराधियों ने अनूप की हत्या क्यों की परिजनों के समझ से परे है. मृतक तीन बहनों में एकलौता घर का चिराग था. घर का चिराग बुझने से माता पिता सहित सभी परिजन काफी सदमे में है. बताया जा रहा है कि अनूप का नेवी में चयन हो गया था, ज्वाइन लेटर भी आ गया. लेकिन मां ने यह कहकर नौकरी ज्वाइन नहीं करने दी की वह घर का इकलौता चिराग है. कहीं कुछ हुआ तो हमलोग कैसे रह पायेंगें.इधर जिला पार्षद ब्रजेश सिंह ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. जिला पार्षद श्री सिंह ने पुलिस कप्तान से यथाशीघ्र जांचोपरांत अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन