ePaper

अनमोल ने खुद रची थी अपने अपहरण की साजिश

Updated at : 19 Apr 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
अनमोल ने खुद रची थी अपने अपहरण की साजिश

हुसैनगंज थाने के पैगंबर पुर निवासी संजय कुमार सिंह के अपहृत पुत्र अनमोल कुमार उर्फ भोलू को पुलिस ने नाटकीय रूप से शुक्रवार को बरामद कर लिया.

विज्ञापन

सीवान. हुसैनगंज थाने के पैगंबर पुर निवासी संजय कुमार सिंह के अपहृत पुत्र अनमोल कुमार उर्फ भोलू को पुलिस ने नाटकीय रूप से शुक्रवार को बरामद कर लिया. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कांड दर्ज़ कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.परिजनों से पूछताछ एवं तकनीकी सहयोग से अनमोल कुमार उर्फ भोलू कुमार को घर आने के क्रम में बरामद किया गया.घटना के जांच से यह बात प्रकाश में आई की भोलू कुमार को फिल्मी एल्बम बनाने हेतु 20 लाख रुपए की जरूरत थी जिस कारण भोलू कुमार द्वारा अपने दोस्त गोलू कुमार के साथ मिलकर खुद के अपहरण की कहानी बना कर अपने परिजनों से पैसे की मांग की जा रही थी.अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. क्या है मामला- नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवर ब्रिज के समीप से गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने घर से सब्जी खरीदने निकले एक 20 वर्षीय युवक को बाइक सहित अगवा कर लिया. अपहरण किए जाने के थोड़ी देर बाद अपहरणकर्ताओं ने अपहृत युवक के मोबाइल से मां के मोबाइल पर फोन कर 20 लाख की फिरौती की रकम की मांग की है. फिरौती की रकम नहीं देने पर अपहरणकर्ताओं युवक की हत्या करने की धमकी दी है. अपहृत युवक अनमोल कुमार सिंह उर्फ भोलू है, जो हुसैनगंज थाना क्षेत्र पैगंबरपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र है.घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम की लगभग 6:30 बजे अनमोल कुमार अपनी बाइक से सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला. रात्रि लगभग 9:00 बजे तक अनमोल घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. बताया जाता है कि अपहरणकर्ताओं ने अनमोल के मोबाइल फोन से अपराधियों ने उनकी मां अनिता देवी को फोन करके अनमोल से बात कराया तथा 20 लाख रुपए फिरौती की मांग की है. फिरौती की रकम नहीं देने पर अपराधियों ने अनमोल की हत्या करने की धमकी दी.बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा आंदर ढाला के समीप से बाइक सहित अगवा किया. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना हुसैनगंज थाने को दिया. सूचना मिलते ही पूरी पुलिस हरकत में आई तथा अनमोल के मोबाइल लोकेशन नौतन थाने के रामपुर में मिलने के बाद वहां छापेमारी की. लेकिन उसे स्थान पर अनमोल की बरामद की नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गोपालगंज के कई क्षेत्रों में अनमोल की बरामद की के लिए छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन