एडीआरएम ने किया रनिंग रूम का निरीक्षण

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jan 2026 10:11 PM

विज्ञापन

वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सीवान रेलवे स्टेशन स्थित रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया और वहां ठहरे रेलकर्मियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सीवान रेलवे स्टेशन स्थित रनिंग रूम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया और वहां ठहरे रेलकर्मियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के क्रम में अशोक कुमार वर्मा ने कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रनिंग रूम में संसाधनों का समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि रनिंग स्टाफ को कार्य के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो. इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह सहित रेल विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. एसपी की जनसुनवाई में 36 लोगों की समस्याओं का हुआ निराकरण प्रतिनिधि, सीवान . पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को नियमित रूप से संचालित जनसुनवाई की गई.एसपी ने फरियाद लेकर आए लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान मारपीट, धोखाधड़ी सहित फर्जी मुकदमे में फंसाने आदि के कई मामले आए इनमें 36 से ज्यादा मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया. एसपी ने इन मामलों में लापरवाही बरतने वाले कई थानेदारों को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. जनता दरबार में भूमि संबंधित मुकदमे के मामले की गुहार लगाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही. उन्होंने एक-एक कर जनता दरबार में आए कुल एक दर्जन से अधिक फरियादियों की फरियाद सुनी. एसपी ने जनता के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए कई थानाध्यक्षों को इन मामले के निष्पादन में कोताही न बरतने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन