एडीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन का किया निरीक्षण

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Feb 2026 9:19 PM

विज्ञापन

. बुधवार को प्रखंड के मड़कन, हथौड़ा व खानपुर खैरांटी पंचायत में जिला लोकशिकायत पदाधिकारी एडीएम इश्तेयाक अंसारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा फील्ड विजिट किया गया. इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनगंज. बुधवार को प्रखंड के मड़कन, हथौड़ा व खानपुर खैरांटी पंचायत में जिला लोकशिकायत पदाधिकारी एडीएम इश्तेयाक अंसारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा फील्ड विजिट किया गया. इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया. एडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, अनुदान और अन्य कृषि सुविधाओं का सीधा लाभ मिलता है. इसलिए किसी भी पात्र किसान को इससे वंचित नहीं रखा जाना चाहिए. उन्होंने पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण करने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और कृषि कर्मियों से भी अपील किया कि वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें और इस कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें. एडीएम ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे नियमित निगरानी करें और डीलरों द्वारा जागरूकता अभियान चला कर समय सीमा के भीतर सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन